सिवान: नौ सूत्री मांगों को ले आशा का प्रदर्शन 29वें दिन भी जारी

गुठनी स्वास्थ्य केंद्र का गेट बंद कर आशा ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा का प्रदर्शन बुधवार को 29 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आशा ने वर्षा में भीगते हुए स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती वे चुप बैठने वाली नहीं हैं। उनकी मांगों में मानदेय प्रतिमाह 10 हजार करने, कोरोना काल में किए गए कार्य का भुगतान करने, सरकारी कर्मी का दर्जा देने, राशि भुगतान में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने आदि शामिल है। इस दौरान आशा द्वारा गुठनी स्वास्थ्य केंद्र का गेट बंद कर प्रदर्शन किया गया। इमरजेंसी सेवा को छोड़ सभी सेवा बाधित कर दिया। इस दौरान केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक महीने की नौ तारीख को होने वाले प्रसव पूर्व जांच को भी पूरी तरह बाधित कर दिया गया।

इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. शब्बीर अख्तर ने बताया कि जल्द ही आशा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार गुठनी में प्रदर्शन का नेतृत्व रीता देवी ने किया। वहीं बसंतपुर में पुष्पा कुमारी, दारौंदा में सुशीला देवी, रघुनाथपुर में मालती देवी, महाराजगंज में अस्पताल में नीलम कुमारी, बड़हरिया में माया देवी, हसनपुरा में दुर्गावती देवी, हुसैनगंज में प्रखंड अध्यक्ष रंजू देवी, सिसवन में मीना देवी, लकड़ी नबीगंज में नूरजहां खातून, गोरेयाकोठी में अनीता देवी, आंदर में माधुरी देवी, भगवानपुर हाट में मीरा देवी एवं मालती देवी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024