रघुनाथपुर: मकर संक्रांति पर नरहन में श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

50 हजार से अधिक लोगों ने सरयू में स्नान कर किया दान-पुण्य

परवेज अख्तर/सिवान: मकरसंक्रांति के मौके पर शनिवार को सरयू (घाघरा) नदी के नरहन घाट पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। ठंड कम होने से तड़के सुबह से ही श्रद्धालु सरयू में स्नान करने के लिए पहुंच रहे थे। स्नान करने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। स्नान करने के बाद तिल, तिलवा और गुड़ छुककर ब्राह्मणों और गरीबों के बीच श्रद्धालुओं ने दान किया। पास के ही मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना भी की। स्नान करने वाले श्रद्धालुओं में सबसे अधिक संख्या महिलाएं थीं। गभीरार में आसपास के कुछ श्रद्धालुओं ने जाकर स्नान किया। अनुमंडल कार्यालय से बीडीओ अशोक कुमार समेत कई पदाधिकारियों की नरहन घाट पर ड्यूटी लगायी गयी थी। दिन चढ़ने के साथ स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि देखी गयी। इधर, स्नान व दान-पुण्य करने के बाद घाट पर ही दही-चूड़ा और तिलवा का लोगों ने अपनों के साथ मिलकर भोग लगाया।

छोटे-छोटे बच्चों ने झूला का लिया खूब आनंद

अपने अभिभावकों के साथ मकरसंक्रांति के मौके पर नरहन में लगे मेले में पहुंचे छोटे-छोटे बच्चों ने झूला झुलकर इसका खूब आनंद लिया। बच्चों की नजर खिलौनों की तरफ भी रही। अभिभावकों से बांसुरी, बैलून और चिड़िया व कार वाले खिलौने खरीदवाने से नहीं चुके। मेले में युवाओं की तादात भी कम न थी। युवक-युवतियां भी अपने हिसाब से समान की खरीदारी करते दिखें। फुटपाथ पर लगे श्रृंगार प्रसाधन की दुकानों से महिलाएं व बच्चियां अपने लिए जरूरी समानें खरीद रहीं थी। कृषि से लेकर सिलाई-कढ़ाई तक के समान मेले में मौजूद थे। समोसे-जिलेबी से लेकर चाट-पकौड़े तक की दुकानें मेले में सजी हुईं थीं। मेले में तोता और खरगोश बेचने और खरीदने वाले भी दिखें।

कई जोड़ों के रिश्ते मेले में किए गए पक्के

सरयू में स्नान के बहाने आए युवक-युवतियों ने एक-दूसरे से तो मिले ही, घरवाले भी लड़का-लड़की को देखने का काम मेले में ही कर लिये। धार्मिक रूप से काफी महत्व वाले इस स्नान के बारे में कहा जाता है कि इसी दिन को देवलोक से देवतागण धरती पर अवतरित होते हैं। आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। अंधकार का नाश और प्रकाश का आगमन होता है। सरयू में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि शाम में घर में खिचड़ी बनती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024