परवेज अख्तर/सिवान: आसमान में वर्षों बाद एक साथ दो इंद्रधनुष दिखायी देने पर बच्चों में इसे जानने को लेकर उत्सुकता बढ़ गयी तो बड़ों के बीच पानी टलने की संभावना को लेकर चर्चाएं होने लगी। पिछले 10 दिनों से जिले में बारिश नहीं हो रही है। इस बीच मंगलवार को बह रही तेज पुरवईया हवा ने किसानों को चिंता में डाल दी है।
हालांकि, जानकारों का कहना है कि अक्सर बरसात के दिनों में आसमान में इंद्रधनुष बन आते हैं। ये सप्तरंगी ही होते हैं। इंद्रधनुष असल में प्रकृति का प्रिज्म है। बारिश या भाप के धूप के संपर्क में आने पर पानी की छोटी-छोटी बूंदे पारदर्शी प्रिज्म का काम करती है। सूर्य का प्रकाश उनसे गुजरता है तो सात अलग-अलग रंगों में बंटकर दिखायी देता है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…