परवेज अख्तर/सिवान: शहर के महादेवा रोड में महादेवा ओपी व डीईओ कार्यालय के बीच में रोड से पूरब किनारे लगे जामुन के पेड़ को जानबूझ कर आग लगाया जा रहा है, ताकि पेड़ गिरकर वहां से हट जाए। बताया जा रहा कि इस संदर्भ में वन विभाग द्वारा महादेवा ओपी में एफआईआर के लिए आवेदन देने के बावजूद अबतक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। बताया जा रहा कि जामुन के पेड़ की गोलाई 330 सीएम है। वनों के क्षेत्र पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि महादेवा के वसीम अख्तर का घर पेड़ के ठीक पूरब में है।
चाह माह पहले पेड़ हटाने के लिए वन विभाग में आवेदन दिए थे। हरा सरकारी पेड़ काटने पर प्रतिबंध है, इसलिए जामुन के पेड़ को नहीं हटवाया गया। इस बीच पेड़ की जड़ कुछ खोखला हो गया है। आवेदक द्वारा दो-तीन दिनों में खोखले भाग में जान-बूझकर आग लगाई जा रही है, ताकि पेड़ गिरकर वहां से हट जाए। वनों के क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि आवेदक अपने मकान के आगे रोड की जमीन को अवैध कब्जा कर बांस व कर्कट से घेरकर छावनी बना लिए हैं। अब इनका उद्देश्य पेड़ हटाकर सरकारी सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा करने का है। इसे लेकर पचरुखी प्रखंड के वनरक्षी सोनू कुमार जायसवाल ने महादेवा ओपी में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है, लेकिन अबतक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…