रघुनाथपुर: कुत्ते ने 70 लोगों को काटा, अस्पताल में चल रहा इलाज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड में एक कुत्ता के आतंक से लोग दहशत में हैं। कुत्ता ने 24 घंटे में आधा दर्जन गांवों के करीब 70 लोगों को काट कर घायल कर दिया है। इसमें करीब 51 लोगों का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। शेष अन्य का इलाज अन्य अस्पतालों में किया गया है। चिकित्सा प्रभारी डा. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को अस्पताल में करीब 51 लोगों का उपचार कर एंटी रैबिज की सूई दी गई है। साथ में उन्हें एंटी रैबिज का पूरा डोज लेने की सलाह दी गई।बताया जाता है कि सोमवार की सुबह कुत्ता ने आदमपुर गांव में करीब 20 लोगों को काट कर घायल कर दिया।

इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। कुत्ता के काटने से घायल लोगों का इलाज कराने का सिलसिला सोमवार की सुबह शुरू हुआ तो मंगलवार तक चलता रहा। इस दौरान राजपुर, लक्षीपुर, मिर्जापुर, सलेमपुर, नरहन, मुरारपट्टी एवं गंभीरार गांव लोगों के लोग कुत्ता की काटने से करीब 70 लोग जख्मी हो गए हैं। ग्रामीण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ता काटने से पीड़ितों लोगों की संख्या 70 से अधिक हो सकती है। कुत्ता के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026