परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद को ले हुई मारपीट की घटना में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार भरवलिया गांव में हुई मारपीट गांव के ही संजय साह एवं उनकी पत्नी बबीता देवी घायल हो गईं। वहीं जेलर साहब के मठिया गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को ले हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गईं।
घायलों में जेलर साहब के मठिया निवासी रामचंद्र सिंह की पत्नी नियति कुंवर एवं छोटू सिंह की पत्नी शोभा देवी शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। घायलों ने घटना की सूचना थाना को दी है। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…