रघुनाथपुर: एक घर से दो अर्थी उठने से माहौल हुआ गमगीन, गांव में पसरा सन्नाटा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में पिकअप की चपेट में आने सास-बहू की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं एक घर से दो अर्थी उठने से पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि बुधवार की रात रोझनी देवी एवं उनकी पतोह चंद्रावती देवी भोजन करने के बाद बैठकर आपस में बातचीत कर रही थी। तभी रघुनाथपुर से छपरा की ओर तेज गति से जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर उनकी झोपड़ी में घुस गया। पिकअप की चपेट में आने से रोझनी देवी एवं चंद्रावती देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए तथा चालक को पिकअप समेत पकड़ पुलिस को सौंप दिया।

बताया जाता है कि रोझनी देवी को पांच पुत्र हैं तथा उनकी बहू चंद्रावती देवी को एक लड़का व एक लड़की है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। वहीं पिकअप के धक्के से घायल रामायण मांझी एवं रामदयाल राम की पत्नी पचरत्नी देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मौके पर जिला लोजपा (रा) नेता राजबली मांझी ने इस घटना में संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के स्वजन को जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है। वहीं राजद नेता नागेंद्र मांझी एवं जिला पार्षद उमेश पासवान ने भी प्रशासन से मृतक के स्वजन को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026