रघुनाथपुर: अनियंत्रित पिकअप घर में घुसा, सास-बहू की मौत, तीन अन्य घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य मार्ग पर स्थित नेवारी गांव में बुधवार की देर रात्रि तेज रफ्तार का अनियंत्रित पिकअप घर में घुस गया। पिकअप की चपेट में आने से घर में बैठी सास-बहू की मौत हो गई। वहीं पिकअप चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकाें ने घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत महिलाओं की पहचान नेवारी निवासी छठी मांझी की पत्नी रोझनी देवी तथा रामायण मांझी की पत्नी चंद्रावती देवी के रूप में हुई है। जबकि घायलों में रामायण मांझी, रामदयाल राम की पत्नी पंचरत्नी देवी व पिकअप चालक शामिल हैं। बताया जाता है कि नेवारी निवासी रामदयाल राम की पत्नी पंचरत्नी देवी घर के बाहर बैठी थी।

उसी दौरान रघुनाथपुर की तरफ से छपरा की ओर जा रहा तेज रफ्तार का पिकअप अनियंत्रित होकर उसे धक्का मार दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। धक्का मारने के बाद चालक पिकअप लेकर भागने लगा। भागने के क्रम में पिकअप रामायण मांझी के घर में घुस गया। इससे घर में खाना खाकर बैठकर बात कर रहे रामायण मांझी, उनकी पत्नी चंद्रावती देवी व छठी मांझी की पत्नी रोझनी देवी चपेट में आ गए। इससे रोझनी देवी व चंद्रावती देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रामायण मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान पिकअप चालक भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पिकअप समेत चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पिकअप चालक को हिरासत में इलाज करा रही है। वहीं अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक नशे में धुत था। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पिकअप को जब्त कर थाना लाया गया है। आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौप दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026