परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के गंभीरार स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सहायक शिक्षक मनन सिंह के सेवानिवृत्त होने पर समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। इस मौके पर उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की गई। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार सिंह ने की।
इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षक को माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल तथा अनुशासन की सराहना की। इस मौके पर अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने भी सेवानिवृत्त शिक्षक को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमोद कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार दुबे, कृष्ण मोहन दुबे, शशि कुमारी, मधु कुमारी, अंजू सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जरीना खातून ने किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…