परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-हरपुर मुख्य पथ पर मिर्जापुर गांव के समीप सड़क किनारे खेत में मंगलवार को एक किशोर का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान मिर्जापुर निवासी अजय सिंह के पुत्र करण सिंह के रूप में हुई थी। इस मामले में मृत करण के पिता के बयान पर गांव के पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी कराई गई है।
आवेदन में पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र करण सिंह को गांव के ही कुछ लोग 13 नवंबर की शाम पार्टी में खाना खाने के बहाने बुलाकर ले गए तथा उसकी गला दवा कर हत्या कर दी तथा शव को लाकर सड़क किनारे खेत में फेंक दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष मोहम्मद तनवीर आलम ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आरोपितों के नाम का खुलासा करने से इन्कार किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…