परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव के विशुनपुरा टोला में रविवार को एक व्यक्ति द्वारा एक झोपड़ीनुमा घर में आग लगा दी गई इससे घर में रखे अनाज, कपड़ा समेत एक करीब एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस मामले में पीड़ित देवनारायण बैठा की पतोह सह युगेश बैठा की पत्नी लालसा देवी ने रविवार की शाम थाना में आवेदन देकर गांव के दीपक कुमार पटेल के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताया जाता है कि रविवार को परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। उस वक्त घर पर एक लड़की थी तभी आरोपित द्वारा घर में आग लगा दी गई। से अगलगी में 25 हजार रुपये, कपड़ा, अनाज, आभूषण समेत करीब एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। लालसा देवी ने बताया कि उसके घर ननद चमेली कुमारी की शादी 22 जनवरी को निर्धारित है। घर में इसकी तैयारी चल रही थी। सभी सामान एक-एक कर एकत्रित किए जा रहे थे। तभी उक्त आरोपित द्वारा उसके झोपड़ीनुमा घर में आग लगा दी गई। इस मामले में थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि इस मामले में पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…