रघुनाथपुर में प्रखंड प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह के खिलाफ नए अविश्वास प्रस्ताव जाने की विपक्ष द्वारा सरगर्मी तेज कर दी गई है। इसके साथ ही प्रमुख की कुर्सी बचाने के लिए पक्ष एवं विपक्ष में बीडीसी गोलबंद होना प्रारंभ कर दिए हैं। ज्ञात हो कि प्रखंड में कुल 22 पंचायत समिति सदस्य हैं। प्रमुख की कुर्सी तक पहुंचने के लिए कम से कम 12 सदस्यों का समर्थन होनी चाहिए। वहीं प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए एक तिहाई यानी कम से कम आठ बीडीसी होना चाहिए।

रघुनाथपुर में प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी की चर्चा जोरों पर चल रही है। विपक्ष गुट का प्रतिनिधित्व कर रहे करसर पंचायत भाग एक के बीडीसी मंजेश कुमार सिंह उर्फ पिंटू कुमार सिंह ने वर्तमान प्रमुख पर आरोप लगाया कि उनके भेदभाव के कारण अधिकांश पंचायत समिति सदस्यों में नाराजगी है। उन्होंने 16 बीडीसी का समर्थन मिलने का दावा किया है। वहीं प्रखंड प्रमुख ने कुछ भी बताने से इनकार किया और कहा कि जो भी होगा समय आने पर देखा जाएगा। उन्होंने विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि मैंने सभी सदस्यों का सम्मान किया है

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026