परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के नरहन स्थित सरयू नदी (घाघरा) के तट पर मंगलवार को मत्स्य विभाग के सौजन्य से जिप अध्यक्ष संगीता देवी की देखरेख में मछली का चार लाख जीरा (मछली का बच्चा) डाला गया। जिप अध्यक्ष ने बताया कि जिले के गुठनी, दरौली, सिसवन के घाघरा नदी के तट पर बहुत जल्द नई प्रजातियों की मछली की जीरा डाला जाएगा। इसके साथ ही इन तटों पर मछलियों की कमी को पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरयू नदी में मछलियों के अभाव मछुआरों को परेशानी हो रही है। वहीं विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास यादव ने कहा कि मछली का जीरा जिला मत्स्य विभाग द्वाराा छोड़ा जा रहा है। बताया कि आठ पिकअप में कुल चार लाख मछली का जीरा शामिल था। इस मौके पर जिला पार्षद बेबी देवी, उमेश पासवान, मुकेश सिंह, ओमप्रकाश गिरि सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…