रघुनाथपुर: बडुआ में वाहन के कुचलने से बच्ची की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बड़ुआ गांव में मंगलवार की सुबह रसोई गैस एजेंसी की रिफिल वितरण करने वाली गाड़ी की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी। दुर्घटना के समय बच्ची और उसकी मां घर के दरवाजे के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान रसोई गैस एजेंसी की गाड़ी की चपेट में मां और बेटी दोनों का आ गयी। बेटी रश्मि कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। हालांकि, मां गुड़िया देवी की स्थिति बिल्कुल बेहतर है। लोगों का कहना है कि मां को सिर्फ झटका लगा था।

इस वजह से कुछ ही समय बाद वह होश में आ गयी। मृतका गांव के हीरालाल चौहान की पुत्री थी। लोगों ने बताया कि मृत बच्ची की उम्र करीब 5 वर्ष की थी। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रसोई गैस एजेंसी की गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते आस-पड़ोस व गांव के लोगों की हाल-चाल जानने को लेकर मौके पर भीड़ उमड़ गयी। रोते-बिलखते परिजनों को मौके पर मौजूद महिलाएं दिलासा दे रही थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026