परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पसनौली गगन गांव से रविवार की देर रात से लापता एक युवक का पता लगाने के लिए मंगलवार को डॉग स्कॉयड की टीम महाराजगंज पहुंची। टीम घटनास्थल से लापता युवक के बेल्ट और ईयर फोन से जांच की शुरुआत की। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के पसनौली गगन गांव निवासी रोजा अंसारी का 22 वर्षीय पुत्र खुर्शीद अंसारी रविवार की रात पसनौली सागर गांव में हो रहा क्रिकेट मैच अपने दोस्तों के साथ देखने गया था।
मैच देख कर करीब दस बजे अपने दोस्तों के संग घर वापस आ रहा था। तभी खुर्शीद अपने दोस्तों से यह कहते हुए पसनौली रेलवे ढाला पर रूक गया था कि तुम लोग जाओ मैं थोड़ी देर में आ रहा हूं। सभी दोस्त अपने घर चले गए थे। करीब 11 बजे तक खुर्शीद अपने घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने खुर्शीद की खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार को जरती माई मंदिर के पीछे खुर्शीद का ईयर फोन, बेल्ट व चप्पल मिला तथा जमीन पर खून का निशान भी मिला। इसी निशानदेही पर टीम जांच में जुटी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…