रघुनाथपुर: स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के संठी गांव स्थित साईं हेल्थ केयर वेलनेस सेंटर के वार्षिकोत्सव पर सेंटर के निदेशक डा. राजीव कुमार सिंह की देखरेख में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर करीब 250 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवा एवं उचित परामर्श दिए गए। डा. सिंह ने बताया कि शिविर में नस, जोड़ों के दर्द, जोड़ प्रत्यारोपण, हाथ-पैर में झनझनाहट, कमर, घुटना, लकवा, मधुमेह, बीपी, शुगर, दांत, फिजियोथेरेपी सहित अन्य बीमारियों की जांच एवं उपचार किया गया। निदेशक ने कहा कि आज के शिविर में काफी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि फिजियोथेरेपी सभी रोगों का रामबाण इलाज है।

हड्डी एवं नस संबंधित रोगों का इलाज करने के लिए इस विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। ठंड और कोरोना की वजह से काफी लोगों में दर्द की समस्या पाई गई। शिविर में निदेशक के अलावा डा. प्रभात शर्मा , डा. रोहन कुमार, डा. सुधीर कुमार , डा. सतीश कुमार ने रोगियों को पौष्टिक आहार अपने भोजन में शामिल करने की सलाह दी तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने को कहा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर के लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना मेरा कर्तव्य बनता हैं। इस अवसर पर जदयू नेता सुशील गुप्ता, राजू साह, हरेंद्र भगत, वीरेंद्र साह , संतोष सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026