हसनपुरा: नगर पंचायत की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा की पहली बार मासिक बोर्ड की सामान्य बैठक मंगलवार को मुख्य पार्षद बेबी गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य पार्षद के अतिरिक्त रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव एवं उप मुख्य पार्षद कुलशुम निशा सहित सभी वार्ड पार्षद और कर्मी उपस्थित थे। बैठक में सर्व प्रथम सभी जनप्रतिनिधियों का परिचय प्राप्त किया गया।

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र प्रसाद ने नई-नई योजनाओं को लेने, होल्डिंग कर के निर्धारण के स्वरूप, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को ट्रेड लाइसेंस निर्गत करने पर विचार, ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन पर विचार विमर्श करने के अलावा पेयजल आपूर्ति शुल्क के निर्धारण, नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई हेतु वाहन क्रय की स्वीकृति, जल-जीवन हरियाली के तहत कुंआ, पोखर, तालाब, सोख्ता का निर्माण एवं जीर्णोद्धार व साफ-सफाई पर निविदा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।

इसी दौरान नवगठित नगर पंचायत की सीमा पर स्वागत द्वार के निर्माण, कार्यालय कैंपस में चारदीवारी एवं मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं पार्षदों के बैठक हेतु कमरा, कुर्सी, टेबल, अलमीरा, प्लास्टिक कुर्सी आदि अन्य सामग्री क्रय करने पर चर्चा की गई। मौके पर जेई प्रमोद कुमार के अलावा वार्ड पार्षदों में खुर्शीद आलम, अनीता देवी, विद्यावती देवी, सीता देवी, नईम अहमद, सद्दाम अली आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026