परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में शुक्रवार को बीएओ राजकिशोर शर्मा की अध्यक्षता में रबी महोत्सव सह किसान प्रशिक्षण कर्मशाला का आयोजन किया गया। मौके पर किसानों को रबी फसल के खेती के लिए नई तकनीकी की जानकारी दी गई। बीएओ ने किसानों को रबी फसल की बोआई, सिंचाई एवं जैविक खाद के उपयोग की जानकारी दी।
किसानों ने फसल में खर-पतवार की समस्या से अवगत कराया। मौके कृषि विभाग के कर्मियों ने इस समस्या के समाधान के लिए सुझाव दिया। कार्यक्रम का संचालन किसान सलाहकार नवीन कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर किसान सलाहकार जितेंद्र कुमार तिवारी, कार्तिक देव पासी, रामनाथ राम, ग्रामीण जयप्रकाश पांडेय, रत्नेश्वर सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, भगवान सिंह कुशवाहा, शेषनाथ चौधरी, फागू महतो, आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…