रघुनाथपुर: मजदूरों के निबंधन को दी गई जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्य्यल के पंचायत समिति के सभागार में शनिवार बीडीओ अशोक कुमार नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया ।जिस दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने पंचायत रोजगार सेवक और पंचायत कार्यपालक सहायकों के शामिल रहे। बैठक के दौरान बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा मजदूरों के निबंधन के बारे में योजना और इसके लाभ के बारे में बताते हुए मजदूरों का निबंधन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सबसे पहले मनरेगा से जुड़े मजदूर पंचायत रोजगार सेवक के माध्यम से आवेदन पत्र को भरेंगे जिसे कार्यपालक सहायकों के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा.

कल्याण बोर्ड के द्वारा निबंधित मजदूरों को मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत भवन मरम्मती हेतु, साइकिल क्रय हेतु, मृत्यु लाभ, मातृत्व लाभ, विवाह के लिए वित्तीय सहायता, पेंशन सहित 16 प्रकार के लाभ के बारे में विस्तृत दिए. मौके पर प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह, उप प्रमुख रोहित कुमार यादव, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी पूनम कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र पांडे, पंचायत रोजगार सेवक, कार्यपालक सहायक नागेंद्र कुमार यादव, संजय कुमार शर्मा, विवेक कुमार मिश्र, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, पप्पू पासवान, विधान चंद्र सिंह, विधान केसरी, सुमित कुमार सिंह, राजकुमार रजक सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024