रघुनाथपुर: प्रचार वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत, स्वजनों में आक्रोश

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मंगलवार को एक पार्टी के प्रचार वाहन की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। मृतका की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी बबलू सिंह की छह वर्षीया पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सूचना प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। बताया जाता है कि काजल कुमारी लक्ष्मीपुर स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ती थी। वह मंगलवार को विद्यालय से पढ़कर अपने घर लौट रही थी। इस दौरान लक्ष्मीपुर गांव में सड़क पार कर रही थी तभी रघुनाथपुर की तरफ से तेज गति से आ रहे एक पार्टी की प्रचार वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गई। आसपास के ग्रामीण काजल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर ले गए जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है।

उसकी मौत की सूचना मिलते ही स्वजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतका की मां रिंकी देवी समेत अन्य स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। काजल अपने माता-पिता की इकलौता संतान थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अंदर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा करने की तैयारी में जुट गई। इधर अस्पताल में काजल के स्वजन हंगामा व नारेबाजी करने लगे। स्वजनों का आरोप था कि जब तक नेता रमेश सिंह कुशवाहा नहीं आते हैं शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि स्वजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। स्वजनों का कहना है कि जब तक पार्टी के लोग नहीं आते हैं शव का पोस्टमार्टम नहीं होगा। पुलिस आक्रोशितों को समझा बुझा कर शांत करा दी है। समाचार प्रेषण तक शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया था। मृत काजल अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। इसके पिता अन्य शहर में काम करते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024