रघुनाथपुर: कैफ एकेडमी ने फरीदाबाद को 111 रनों से हराया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद मैदान में सामाजिक संस्थान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एसबीएस कप क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच शनिवार के कैफ एकेडमी सिवान बनाम फरीदाबाद (हरियाणा) की टीम द्वारा खेला गया। इसमें कैफ एकेडमी की टीम 111 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। आरंभ में हरियाणा के फरीदाबाद की टीम टास जीतकर कैफ एकेडमी की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।

इस दौरान कैफ एकेडमी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी फरीदाबाद की टीम 19 ओवर में मात्र 88 रन ही बना सकी। इस प्रकार कैफ एकेडमी की टीम 111 रन जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। आयोजन समिति के संस्थापक सह अध्यक्ष अविनाश कुमार यादव ने बताया कि मैन आफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के खिलाड़ी तारीख जमील को राजद नेता नागेंद्र मांझी और जयश्री चौरसिया द्वारा प्रदान किया गया। खेल की कमेंट्री सुजीत कुमार निराला ने किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026