सिवान: मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को दी गई स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को बैगलेस व मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम (सुरक्षित शनिवार) का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लाभ से अवगत कराया गया। इस क्रम में बच्चों को माक ड्रिल भी कराया गया। इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। दारौंदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम (सुरक्षित शनिवार) के तहत बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधित जानकारी दी गई। बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय स्तर पर सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वहीं दूसरी ओर गोरेयाकोठी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्वास्थ्य व स्वच्छता संबंधित जानकारी दी गई। उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय मुस्तफाबाद में चेतना सत्र में फोकल शिक्षक विवेक कुमार द्वारा प्रधानाध्यापक वकील अहमद, सरफराज अहमद, वसीमुद्दीन अंसारी, शाहीन परवीन, रेयाज सफदर आदि की मौजूदगी में स्वास्थ्य व स्वच्छता को लेकर कई जानकारियां दी गई। बच्चों को हमेशा स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए। मौके पर अभय कुमार, राकेश सिंह, बाल संसद सदस्य निकहत शाहीन, उपेंद्र कुमार, अभिभावक मीरा देवी, अफजल हुसैन आदि मौजूद थे। इसके अलावा बड़हरिया, हसनपुरा, भगवानपुर हाट, बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज, आंदर मैरवा, हुसैनगंज, सिसवन आदि प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024