परवेज अख्तर/सिवान:
कोविड का टीकाकरण रेफरल अस्पताल में भी जारी है. गुरुवार को रघुनाथपुर प्रखंड के पंचायत राज विभाग के करीब एक दर्जन कार्यपालक सहायको कोविड का पहला डोज दिया गया. रघुनाथपुर प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ विजय साह के देखरेख और स्वास्थ्य प्रबंधक एम आलम की मौजूदगी में यह टीकाकरण किया गया. टीकाकरण के तुरंत बाद करीब आधे घंटे तक टीकाकरण के विश्राम कक्ष में रखा गया. ताकि टिका लेने वाले के स्वास्थ्य में कोइ परिवर्तन तो नही हुआ.
टीका लेने के बाद सभी किसी भी कार्यपालक सहायक के स्वास्थ्य में कोई परिवर्तन देखने को नही मिला. टीकाकरण के बाद दूसरा डोज लेने के लिए 11 मार्च को पुनः बुलाया गया. टीका लेने के बाद सभी ने कहा कि टीका का कोई दुष्प्रभाव नही है. टीका लेने वालों में संदीप कुमार, नागेन्द्र यादव, प्रदीप कुमार, सोनू कुमार, अनुज श्रीवास्तव, विधान चंद्र सिंह, राजू पासवान, पप्पू पासवान, पंकज कुमार का नाम शामिल है. मौके पर घनश्याम तिवारी, प्रियंका कुमारी, जय श्री, प्रेम पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…