परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाने के बडुआ गांव के स्व. परमात्मा सिंह के बेटे कृष्णा सिंह की मौत सोमवार की सुबह मुम्बई में हो गई। 22 वर्षीय कृष्णा सिंह वहां पेंटिग का कार्य करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पड़ोस के लोग भी घटना के बारे में जानकर रोने लगे। बताया जा रहा है कि रविवार को मुंबई में किसी के घर का पेंटिंग करने के दौरान वह छत से गिर गया था।
गंभीर अवस्था में कृष्णा को इलाज के भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह में दम तोड़ दिया। मृतक की अभी शादी भी नहीं हुई थी। अपने घर की जिम्मेदारी संभाल रहा कृष्णा चार माह पहले मुम्बई में कमाने के लिए गया हुआ था। कृष्णा के पिता की कुछ ही वर्ष पहले गांव में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…