जिले में तेज हवा के साथ आंधी में कई पेड़ उखड़े, गिरीं दीवारें

परवेज अख्तर/सिवान: शहर समेत पूरे जिले में मौसम ने अचानक से करवट बदली। इसके साथ ही तेज हवा के साथ धूलभरी आंधी चलने लगी। मौसम ने अंगड़ाई ली तो पारा भी नीचे लुढ़क कर 29 डिग्री पर पहुंच गया। धूलभरी आंधी की रफ्तार इस कदर तेज थी कि सब कुछ उड़ता नजर आ रहा था। शहर के बुबुनिया मोड़ पर अधिवक्ता प्रमील कुमार गोप के घर के उत्तर दिशा में पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। नई बस्ती में एक शिक्षक के छत की रेलिंग गिर गई, हालांकि इसमें कोई दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ। वहीं गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गई। इधर, आंधी-पानी से देखते ही देखते आसमान में बादल छा गए और फिर शुरू हो गई बूंदाबांदी।

मौसम खुशनुमा होने से गर्मी से राहत मिली तो साथ ही मौसम भी खुशगवार हो गया। तेज हवा के बीच आसमान में काले-काले बादल भी छा गए। दिन में ही अंधेरा छाने से सड़कों पर बाइक से निकले लोग लाइट जलाकर चलने को विवश हो गए। शहर के जेपी चौक पर कुछ समय के लिए अफरातफरी सी मच गई। बाजार निकले लोग आंधी-पानी से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच आंधी-पानी से धान की रोपनी करने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने बताया कि बारिश होने से धान का बीज डालने के लिए खेत जोतकर तैयार कर सकेंगे। वहीं तेज आंधी से आम व लीची के फल गिरने से लोग मायूस दिखे। इधर, आंधी आने के साथ ही शहर की बत्ती गुल हो गई। मौसम विभाग ने मध्यम दर्जे की मेघ गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026