रघुनाथपुर: ममता सेवा सदन के संचालक के खिलाफ चिकित्सा प्रभारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथपुर बाजार स्थित ममता सेवा सदन के संचालक एवं रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश चंद्र सिंह के विरुद्ध इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी चिकत्सा प्रभारी डॉ संजीव कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र बड़ुआ गांव निवासी ने अनिल कुमार दुबे 1 अक्टूबर 2022 को अपने पत्नी के प्रसव के दौरान बिना अनुमति के ऑपरेशन करने और केस खराब करने का आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन के यहा शिकायत किए थे.

आवेदक के अनुसार डॉक्टर सिंह द्वारा बताया कि हमने एक छोटा सा ऑपरेशन किया है. बच्चे की हालत बेहद नाजुक है. आपको सीवान जाना चाहिए. नाजुक स्थिति में आवेदक जब सीवान के किसी निजी चिकित्सालय में गया जहां बच्चे की मौत हो गई. आवेदक के पत्नी को इलाज के दौरान बचाया जा सका.असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सीवान द्वारा उक्त शिकायत पर जांच करने के उपरांत रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार सिंह द्वारा स्थानीय थाना मैं थाना कांड संख्या 131/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026