रघुनाथपुर: बिहार शिक्षा नियमावली में सुधार को ले शिक्षक संघ की बैठक, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

रपरवेज अख्तर/सिवान: जिले के घुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में सोमवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सारण प्रमंडलीय महासचिव सह संघर्ष मोर्चा के सदस्य विनय कुमार तिवारी ने की तथा मांगों का ज्ञापन बीडीओ व बीईओ को सौंपा। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव ने कहा कि शिक्षक नियोजन नियमावली 2023 के विरोध में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जाति आधारित गणना का बहिष्कार तब तक किया जाएगा सरकार सरकार इस नियमावली को वापस नहीं लेती है या हम सभी शिक्षकों को इसमें समाहित नहीं कर लेती है।

उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक काला पट्टी बांधकर अपने-अपने विद्यालय में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से गणना संबंधित सामग्री लेने से किया इन्कार तथा इसकी लिखित सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज गणना पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर दी है। बैठक में संजीव कुमार पांडेय, संतोष कुमार सिंह, पशुपति पांडेय, उपेंद्र कुमार सिंह , विजय प्रताप यादव, मुकेश सिंह, दीपक सिंह, रंजीत सिंह, राजेश मिश्रा समेत सभी शिक्षक, प्रगणक व पर्यवेक्षक आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026