परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य सड़क पर नेवारी गांव की समीप शुक्रवार की देर शाम बाइक से धक्का लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक घायल हो गया। घायल बाइक चालक को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक द्वारा बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के नेवारी निवासी नन्हें सिंह के रूप में हुई है। जबकि घायल बाइक चालक थानाक्षेत्र के ही खुजवां निवासी मंजेश राम है।
बताया जाता है कि नेवारी निवासी नन्हें सिंह कहीं जा रहे थे। तथा खुजवां निवासी मंजेश राम अनियंत्रित होकर नन्हें सिंह को धक्का मारते हुए गिर गया। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए तथा दोनों घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक द्वारा नन्हें सिंह को मृत घोषित कर दिया गया तथा घायल मंजेश राम को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम अस्पताल पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…