रघुनाथपुर: 20 लाख की लागत से बनी तीन पीसीसी सड़क का सांसद ने किया उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथपुर सांसद कविता सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड के करसर गांव में सांसद क्षेत्र विकास योजना से 28 लाख की लागत से बनी तीन पीसीसी सड़क का उद्धाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज प्रदेश चौमुखी विकास के रास्ते पर चल चुका है। आज ग्रामीण इलाके में जो भी विकास दिखाई दे रही है, वह बिहार सरकार की ही देन है। इससे लोगों के घर तक सड़क, नलजल, गली नली आदि विकास दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि 28 लाख 84 हजार 225 रुपये की लागत से 2125 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण हुआ है।

इसमें करसर गांव में यह तीन पीसीसी सड़क है। 13 लाख 98 हजार 400 में एक हजार फीट, 9 लाख 91 हजार 100 रुपया में 810 फीट, 4 लाख 94 हजार 725 रुपया में 315 फीट सड़क का निर्माण हुआ है। इससे ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी सुविधा होगी। इस मौके पर पंचायत मुखिया विभा देवी, जिला पार्षद उमेश पासवान, पूर्व मुखिया परमानन्द भगत, जेपी पांडेय आदि ने ग्रामीणों को संबोधित किया। इस मौके पर विनोद सिंह, सुनील कुमार सिंह, मदन सिंह, वृरेश कुमार, सत्येंद्र राम आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026