रघुनाथपुर: बाइक की ठोकर से अधेड़ मनरेगा मजदूर की मौत, मचा कोहराम

  • रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लौकीपुर मोड़ के समीप हुई घटना
  • आमवारी गांव निवासी बताया जाता है मनरेगा मजदूर
  • घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
  • पुलिस लिखी बाइक की फोटो खींच ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा, जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के आमवारी गांव निवासी मनरेगा मजदूर लौकीपुर की तरफ काम करने गया था. काम करके लौटने के क्रम में आंदर-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दिया. इस घटना में वह गंभीर रुप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इधर घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया. ग्रामीणों ने बाइक सवार पुलिस कर्मी बताया जाता है. जिसकी बाइक पर पुलिस लिखा हुआ था. इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के आमवारी गांव निवासी द्वारिका राम (55) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था. शनिवार को वह लौकीपुर की तरफ चल रहे मनरेगा का कार्य करने गया हुआ था. देर शाम पांच बजे से काम छुटने के बाद वह घर लौट रहा था. इसी क्रम में एक तेज बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मार दिया. इस घटना में वह गंभीर रुप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंचे थाने की गश्ती दल के एसआई संजय सिंह ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही मजदूर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. उसके पहुंच रेफरल अस्पताल पहुंचे. परिजनों ने बताया कि बाइक सवार पुलिस कर्मी हो सकता है. क्योंकि उसकी बाइक पर पुलिस लिखा हुआ है. घटना के वक्त ग्रामीणों ने बाइक की फोटो भी खींच ली थी. जिसे पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर पहचान में जुटी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026