सिवान: बारात जा रहे बाइक सवार तीन लोग घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: हुसैनगंज से महाराजगंज थाना क्षेत्र में जा रही बरात में शामिल होने जा रहे एक ही बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए. इसमें बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को काफी चोटें आई है. घटना दरौंदा थाना क्षेत्र उजाय के समीप हुई. बताया जाता है कि उजाय के समीप एक बारात जा रही थी. वहां पर परीछावन हो रहा था. हुसैनगंज से जा रही बारात की वाहन धीरे-धीरे गुजर रही थी.

इसी दरम्यान हुसैनगंज की बारात में शामिल होने जा रहे बरडम निवासी रंजन पुत्र शंकर प्रसाद व रमेश कुमार गुप्ता व एक अन्य एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. अभी वह उजायं के समीप ही थे कि अचानक भीड़ के चलते आगे चल रही अन्य गाड़ियां रुक गई. तेजी गति से आ रहे बाइक सवार तीनों ने बाइक को संभालने की कोशिश की परंतु पीछे से जा आगे चल रही वाहन से टकराकर घायल हो गए. तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026