रघुनाथपुर: नव दंपति ने फांसी लगा की आत्महत्या

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में एक नव दंपति ने गुरुवार को बंद कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जाता है। मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के बंगरा निवासी विमल यादव के पुत्र अमित कुमार एवं बहू रूबी देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अमित यादव की पत्नी रूबी देवी गुरुवार को किसी कारण बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद स्वजन गुप्त रूप से मृतका का दाह संस्कार कर दिए।

दाह संस्कार के बाद घर लौटने पर पति अमित यादव ने अपनी पत्नी के वियोग में गुरुवार की देर शाम में बंद कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिवार में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। किसी ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार प्रेषण तक इस मामले प्राथमिकी नहीं की गई है। थानाध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि पीड़ित के स्वजन द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024