परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय में सोमवार को पोषण पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन प्रखंड प्रमुख मनोज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर गर्भवती महिला की गोदभराई की गई। साथ ही छह माह के बच्चे को अन्नप्राशन कराया गया। इस मौके पदाधिकारियों ने महिलाओं को मोटे अनाज के उपयोग तथा उसके महत्व की जानकारी से अवगत कराया।
इस मौके पर खाद समूह द्वारा प्रदर्शनी लगाकर आंगनबाड़ी सेविका एवं महिलाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भोजन में कितने प्रकार की खाद समूह शामिल करना है इस संंबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर गोपाल पांडेय, मुन्ना सिंह, सुरेश कुशवाहा, शकुंतला देवी महिला पर्यवेक्षिका जशिला कुमारी, अनुराधा कुमारी, शकुंतला कुमारी आदि उपस्थित थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…