परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाने की टीम ने गुरुवार की शाम गश्त के दौरान चकरी मोड़ के समीप से चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान निखती कलां निवासी सूरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सअनि रामाशीष साह पुलिस टीम के साथ गुरुवार की शाम गश्त पर निकले थे। इस दौरान चकरी मोड़ के समीप संदिग्ध अवस्था में युवक को एक बाइक के साथ दिखा। बाइक चालक को जांच के लिए रोका गया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर बाइक समेत पकड़ लिया। इस दौरान उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बाइक खरीदने के लिए कुछ लोग आने वाले थे।
गाड़ी के कागजात मांगने पर उसने कोई कागजात नहीं दिखाया। पुलिस ने बाइक के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि बाइक भगवानपुर हाट थाना के नगवां निवासी रामेश्वर राय के पुत्र विनय कुमार की है। उसकी बाइक एक अगस्त, 2021 को चोरी हो गई थी और इस मामले में प्राथमिकी भगवानपुर हाट थाना में कांड संख्या 167/21 के तहत की गई थी। थानाध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि गिरफ्तार युवक प्रखंड के कई मामलों में नामजद एवं वांछित है। गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…