रघुनाथपुर: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों काे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीनों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पंजवार निवासी छोटेलाल पटेल का पुत्र छोटू पटेल के रूप में हुई जबकि घायलों की पहचान पंजवार निवासी मंटू भगत, नेवारी निवासी द्वारिका राम व हरपुर निवासी दिलीप राम के रूप में हुई है। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। बताया जाता है कि बुधवार देर शाम रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य सड़क पर लक्ष्मण डुमरी गांव के समीप सड़क किनारे पंजवार निवासी छोटू पटेल तथा मंटू भगत आपस में बात कर रहे थे तभी रघुनाथपुर से सिसवन की ओर जा रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया इससे छोटू पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मंटू भगत गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तथा मंटू भगत को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य पथ पर शीतलपुर गांव के समीप घटी। ट्रैक्टर व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान नेवारी निवासी द्वारिका राम व हरपुर निवासी दिलीप राम के रूप में हुई है। समाचार प्रेषण तक थाने में किसी पक्ष द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026