आंदर: करंट लगने से मासूम की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के मदेशिलपुर गांव में गुरुवार की शाम करंट लगने से एक मासूम की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान मदेशीलपुर पश्चिम टोला निवासी सत्येंद्र यादव की पुत्री अंशिका कुमारी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि अंशिका कुमारी अपने घर के आगे खड़ी थी। इसी दौरान बिजली का तार टूट कर उसके शरीर पर गिर गया और करंट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने घटनास्थल पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024