परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाके में शनिवार को नवरात्र के मौके पर बाजारों एवं पूजा पंडालों के समीप होने वाली भीड़ को ध्यान में रख कर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में रघुनाथपुर बाजार में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस की दर्जनों गाड़ियों पर सायरन के बजने और पुलिस कप्तान सहित सैकड़ों पुलिस कर्मियों को सड़क पर मार्च करते देख कुछ देर तक लोग भ्रमित रहे।
बाद में ग्रामीणों को पता चला कि नवरात्र में शांति व्यवस्था को ले प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है तो वे शांत हो गए। थानाध्यक्ष मोहम्मद तनवीर आलम ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा को मनाने के दौरान व्यवधान डालने वाले उपद्रवी, शरारती तत्वों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर है। सभी प्रमुख बाजारों और पूजा पंडालों पर पुलिस बल गश्त कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…