परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथपुर बस स्टैंड से उत्पाद विभाग की टीम ने 15 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है।थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर बस स्टैंड है।स्थानीय व उत्पाद विभाग की पुलिस की सख्ती के बावजूद यूपी बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों से शराब कारोबारियों द्वारा धड़ल्ले से शराब की तस्करी किया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। पुलिस की निष्क्रियता की वजह से सीमावर्ती क्षेत्रों के रास्ते शराब की सप्लाई थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र के यूपी के बलिया जिले से सरयू नदी के रास्ते रघुनाथपुर बस स्टैंड स्थित एक मकान के आगे पुआल में छुपा कर रखे जाने की सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। इस दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस ने दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि रघुनाथपुर थाने से 500 मीटर की दूरी पर बस स्टैंड है।
बस स्टैंड के समीप एक मकान के सामने शराब कारोबारियों द्वारा पुआल में छुपाकर भारी मात्रा में शराब रखी गयी थी। इसकी सूचना के बाद इंस्पेक्टर जनार्दन प्रसाद व अरविंद कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी की गयी। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने बस स्टैंड से 15 कार्टून शराब बरामद किया है। जिसकी गिनती करने पर 720 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की कीमत बाजार में डेढ़ लाख रुपए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्पाद विभाग द्वारा भले ही चेक पोस्ट बनाए गए हैं।
लेकिन स्थानीय पुलिस की सख्ती से कार्रवाई नहीं होने से शराब कारोबारी सीमावर्ती क्षेत्रों से शराब की तस्करी में कामयाब हो रहे हैं। पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी शराब कारोबारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर इसकी सूचना शराब कारोबारी को दे देती है।जिससे स्थानीय लोगों में शराब कारोबारियों का खौफ व्याप्त है। शराब कारोबारियों की सक्रियता बढ़ने से रघुनाथपुर थाने की पुलिस सवालों के घेरे में आ गयी है। गिरफ्तार शराब कारोबारियों में रघुनाथपुर बाजार निवासी अमरजीत चौरसिया जबकि एक शराब कारोबारी जीरादेई निवासी सतीश राजभर हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…