परवेज अख्तर/सीवान : महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने 15 मार्च को लोकसभा में क्षेत्र से संबंधित रेल संबंधी वितीय वर्ष 2021-2022 के अनुदान मांग चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा जनहित में रेलयात्री एवं रेल हित में किए गए कार्यों के लिए पहले तो हृदय से धन्यवाद दिया .सांसद ने अपने गृह प्रमंडल छपरा व महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से संबंधित विभिन्न कार्यों के संबंध में अपने विभिन्न आवश्यक कार्यों को कराने की मांग की. उन्होंने सीवान जंक्शन से दरौंदा, महाराजगंज व मशरख होते हुए पटना तक 1 जोड़ी डेमू ट्रेन चलाने, महाराजगंज व चैनवा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे के खाली पड़ी जमीन में रैक यार्ड बनवाने की मांग की है. उक्त आशय की जानकारी सांसद के निजी सचिव रंजन कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…