रघुनाथपुर: आधा दर्जन लोगों को जान से मारने का लगा पोस्टर

  • सूचीबद्ध लोगो के परिजनों में दहशत
  • मामला रघुनाथपुर के गभीरार पंचायत के कौसड गांव का

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गभीरार पंचायत के कौसड गांव में शुक्रवार को एक दीवार पर पोस्टर दिखा जिस पर गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई थी. पोस्टर पर क्रम संख्या 4 पर अंकित स्वर्गीय श्याम बहादुर सिंह के 55 वर्षीय पुत्र विजय सिंह पर बीती रात जानलेवा हमला कर घायल भी कर दिया गया है.जिन्हें ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. विजय सिंह को 40 टांके लगे हैं. घटना रात के करीब 2 बजे की बताई जा रही है.घटना के वक्त पीड़ित घर के बाहर दरवाजे सोया हुआ था तभी दो की संख्या में आए हमलावरों ने चाकू से हमला बोल दिया.

बता दे कि पोस्टर पर लगे जान से हाथ धोने वाले की सूची में विजय सिंह का नाम चौथे स्थान पर है. इधर गांव में पोस्टर लगने से दहशत का माहौल बन गया है विशेषकर जिन लोगों के नाम पोस्टर पर अंकित किया गया है. पोस्टर पर मोसाद संगठन का उल्लेख किया गया है. गांव में धमकी भरे पोस्टर लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच अपनी देखरेख में पोस्टर हटवा दिया और इस मामले में जांच कर रही है. हालाकी थानाध्यक्ष दयानंद ओझा ने बताया कि इस मामले में अनुसंधान जारी है पोस्टर के मुताबिक कोई जमीनी मामला प्रतीत हो रहा है. परंतु प्रशासन प्रत्येक पहलू से इसकी जांच में जुटी हुई है. वही पोस्टर में रावण उतिल सिंह, रावण कृष्णा सिंह ,रावण के स्पोटर,स्पोटर सुदामा सिंह,स्पोटर विजय सिंह,स्पोटर कमल सिंह स्पोटर पारप सिंह का नाम अंकित था.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024