सिसवन: थानाध्यक्ष के विरुद्ध अनशन पर बैठे चालक ने तोड़ा अनशन

  • मामला सिसवन थाना का
  • चालक ने अवैध वसूली तो थानाध्यक्ष ने लगाया मनमानी का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना परिसर में पिछले दो दिनों से थानेदार के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे चालक ने शुक्रवार को बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ सीवान के पदाधिकारियों के आश्वासन पर अनशन समाप्त कर दिया. सीवान से आए बिहार रक्षा वाहिनी के सदस्य चालक को अपने साथ लेकर पुलिस लाईन चले गए. विदित हो कि मंगलवार की देर रात ड्यूटी के दौरान सिसवन थानाध्यक्ष कुमार वैभव और होमगार्ड के जवान सह थाना गाड़ी के चालक परशुराम मांझी के बीच जमकर मारपीट हो गयी थी. मामले में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने चालक परशुराम मांझी पर मनमानी करने का आरोप लगाया था. वहीं चालक ने थानाध्यक्ष पर पशु तस्करी वाले वाहन से रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया था. एक तरफ मामले में जहां थानाध्यक्ष ने चालक के खिलाफ स्टेशन डायरी लिया था, वहीं दूसरी ओर चालक ने थानाध्यक्ष पर गालीगलौज तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर बीते दो दिनों से थाना के सामने आमरण अनशन पर बैठा था. इन दोनों के आरोप प्रत्यारोप से यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना था.

इंस्पेक्टर ने की जांच

सिसवन थाना में पदस्थापित थानेदार कुमार वैभव और गाड़ी चालक परशुराम मांझी के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर शुक्रवार को इंस्पेक्टर मनीष साहा सिसवन थाना पहुच कर आरोपों की जाच की. पुलिस सूत्रों की माने तो इंस्पेक्टर दोपहर करीब एक बजे सिसवन थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष कुमार वैभव, एएसआई शिवमंगल राम व अन्य पुलिस कर्मियों का बयान दर्ज किया. करीब एक घंटे तक जांच करके इंस्पेक्टर लौट गए. बताया गया कि वह जांच रिपोर्ट वरीय पुलिस पदाधिकारी को सौंपेंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026