परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर- आंदर मुख्य सड़क पर स्थित अमवारी मोड़ के समीप सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने ओम ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान के गोदाम का ताला तोड़कर करीब 12.50 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। इस मामले में पीड़ित दुकानदार गांव के सुनील कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया था।
जब मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ पाया। जब दुकान के अंदर प्रवेश किया तो दुकान से सरिया, रिंग, लोहा पाइप, पेंट सहित करीब 12.50 लाख की संपत्ति गायब पाया। घटना की जानकारी आसपास के लोगों तथा थाना को दी। चाेरी की घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण दुकान के समीप एकत्रित हो घटना की जानकारी ली। इस घटना के बाद दुकानदारों में भय का माहौल है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी नहीं हुई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…