परवेज अख्तर/सिवान: दीपावली तथा आस्था का महापर्व छठ के आगमन को ध्यान में रखते हुए विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने नगर परिषद प्रशासन को निर्देश दिया है कि नगर क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ करें। उन्होंने कहा है कि जिला मुख्यालय स्थित सभी छठ घाटों बरईया टोला, रामदेव नगर, श्रीनगर, कंधवारा, शिवव्रत साह घाट, दाहा नदी पुलवा घाट सहित पंचमंदिर पोखरा इत्यादि घाटों पर कूड़े कचरे का अंबार लगा हुआ है।
इसकी अधिक से अधिक श्रम-बल लगाकर साफ सफाई सुनिश्चित करें। जहां कहीं भी जोखिम वाले खतरनाक घाटों की जानकारी मिले, वहां बैरिकेडिंग लगाकर जनमानस की जानकारी के लिए इस आशय की सूचना लगावें। साथ ही वैसे स्थानों पर एसडीआरएफ की टीम की तैनाती निश्चित रूप से करें। उन्होंने जिला प्रशासन से भी कहा है कि छठव्रतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों तथा घाट पर जाने वाले मार्गों पर अधिक से अधिक सुरक्षा कर्मियों तथा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…