रघुनाथपुर में 24 घंटे के अंदर दूसरी बार हुई बारिश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के कई गांवों में शनिवार की रात में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश के हुए अभी 15 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि रविवार की दोपहर में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ बारिश की बूंदे टपकने लगी। शनिवार को सुबह से मौसम ठीक होने से किसान तीन दिन पहले हुई बारिश से भींगे हुए गेहूं के बोझे सुखाकर रविवार को दौनी करने को सोच रहे थे कि रात में करीब साढ़े 9 बजे अचानक से बारिश होने लगी।

दौनी की आशा लगाए किसानों रविवार की दोपहर में हुई बारिश ने एक बार फिर परेशान करके रख दिया। पिछले 24 घंटे के अंदर दो बार हुई बारिश से किसानों के गेहूं के बोझे पूरी तरह से भींग गए हैं। अब दो-तीन दिनों तक कड़क धूप और गर्म पछिया हवा के चलने के बाद ही गेहूं की दौनी की उम्मीद की जा रही है। प्रखंड के करीब 10 फीसदी किसानों के गेहूं के बोझे दौनी के लिए खेत-खलिहान में पड़े हुए हैं।

गर्मी से सूख रहीं सब्जियों को मिला जीवनदान

बैशाख के इस महीने में गुरूवार को साल की पहली बारिश के बाद सब्जियों को एक तरह से जीवन दान मिल गया है। तपती गर्मी और लू से सूख रहीं सब्जियों के ग्रोथ में बढ़ोतरी के साथ ही उसमें फल भी लग रहे हैं। इस वजह से सब्जियों के दाम घटकर अब आधे हो गये हैं। गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को मौसम के बदले-बदले मिजाज से राहत भी मिल रही है। इधर शनिवार और रविवार को हुई बारिश के बाद सब्जी उत्पादक किसानों के चेहरे पर काफी खुशी देखी जा रही है। इन किसानों का कहना है कि महंगी सिंचाई के कारण वे लोग काफी परेशान हो चुके थे, अब उन्हें राहत मिली है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026