सिवान एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने पुलिस कर्मियों से कहा कि अपराधिक मामलों में लाए कमी नहीं तो होगी कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: सोमवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ सिवान एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने अपने कार्यालय कक्ष में विधि-व्यवस्था को लेकर क्राइम मीटिंग की.मीटिंग के दौरान बारी-बारी से एसपी श्री सिन्हा ने प्रत्येक थाने का रिकार्ड को जांच किया.जानकारी के अनुसार जिन थाना क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी पायी गयी,उस थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल करने को लेकर विशेष चर्चा की गयी.मीटिंग में एसपी ने सभी थानाध्यक्षों से एसटी-एससी, महिलाओं व अपराध से जुड़े लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटारा करने की भी बात कही. कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने और फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की बात भी मीटिंग में कही गयी. मिली जानकारी के अनुसार बढ़ती आपराधिक घटनाएं जैसे चोर, डकैती, लूट व हत्या को लेकर एसपी परेशान दिखे और इससे निपटने को लेकर सभी को सतर्क रहने को कहा.

अपने-अपने क्षेत्रों में थानाध्यक्षों को गश्त करने की भी हिदायत की गयी.शराब कारोबारियों पर भी अंकुश लगाने को लेकर विशेष निर्देश दिया गया.एसपी ने कहा कि यूपी से सटे क्षेत्रों में विशेष नजर रखें,ताकि तस्करों के मंसूबे कामयाब न हो सके और हर हाल में क्षेत्र में विधि व्यवस्था को बनाए रखना होगा.इस दौरान एसडीपीओ श्री जितेंद्र पांडे,महाराजगंज एसडीपीओ श्री पोलअस्त कुमार, महाराजगंज इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह,नगर इंस्पेक्टर जय प्रकाश पंडित,जीबी नगर इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार,मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह,महादेवा ओपी प्रभारी विपिन कुमार,दरौली थानाध्यक्ष रितेश मंडल,पचरुखी थानाध्यक्ष ददन सिंह, बड़हरिया थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर,गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार,आंदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार,बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार,भगवानपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार,दारौंदा थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज,आदि, मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026