रघुनाथपुर: प्रसव के दौरान बच्चे की मौत पर स्वजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप

घटना एक सप्ताह बीत जाने के बाद शिकायत पर कोई करवाई नहीं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित एक क्लीनिक में एक सितंबर को चिकित्सक की लापरवाही से प्रसव के दौरान गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई थी। इस संबंध में बडुआ निवासी अनिल कुमार दुबे इसकी शिकायत रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी एन पाठक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन देने के एक सप्ताह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से स्वजनों में आक्रोश है। स्वजन संबंधित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं। पीड़ित अनिल कुमार दुबे ने बताया कि मेरे पत्नी सोनी देवी की प्रसव पीड़ा होने पर एक सितंबर को रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया था।

जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। अस्पताल परिसर में उपस्थित कुछ लोगों ने इजाल को आवश्कय बता मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। इस दौरान मेरी पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे की चिकित्सक की लापरवाही के कारण मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां वह जिंदगी व और मौत से जूझ रही है। पीड़ित अनिल कुमार दुबे ने क्लीनिक के चिकित्सक डा. अविनाश कुमार सिंह व उनके कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में रेफरल अस्पताल का प्रभारी डा. एन पाठक ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर जांच चल रही है। जांच के बाद शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026