परवेज अख्तर/सिवान: आंदर प्रखंड प्रमुख राधा देवी ने शनिवार को राजकीय मध्य विद्यालय असांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि शनिवार के मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन में स्कूली बच्चों के बीच भजन परोसा गया है। इस संबंध में बच्चों से पूछे जाने पर सभी ने बताया कि मेनू के अनुसार भोजन दिया जाता है। प्रमुख ने बताया कि मध्याह्न भोजन पंजी में बच्चों की संख्या ठीक दिखी। वहीं प्रमुख ने बताया कि विद्यालय में भवन नहीं होने के कारण बच्चों को पठन पाठन करने में काफी परेशानी हो रही है।
शौचालय नहीं होने के कारण बच्चों को बाहर शौच करने जाना पड़ता है। चापाकल खराब होने से बच्चों को पानी पीने के लिए दूर जाना पड़ता है।प्रमुख ने दो-तीन दिनों में विद्यालय परिसर में चापाकल लगाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक जाहिद हुसैन अंसारी, वशिष्ठ नारायण यादव, हीरालाल साह, आत्मानंद पाठक, तेज प्रताप सिंह, लक्ष्मी रानी, रानी कुमारी, सुमिता कुमारी आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…