परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गंभीरार गांव के तटबंध के पास सरयू नदी के बाढ़ के पानी में डूबी किशोरी अमिता कुमारी की तलाश चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रही। नाविक एवं गोताखोरों के माध्यम से विभिन्न जगहों पर किशाेरी की तलाश की गई, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। वहीं स्वजन किशोरी के मिलने की आस में बैठ रहे। हालांकि पानी का जल स्तर भी काफी कम हो गया है।
इस संबंध में सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोरी की तलाश विभिन्न स्तर से जारी है। वहीं किशोरी के नहीं मिलने से स्वजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। ज्ञात हो कि गंभीरार निवासी लालजी यादव की पुत्री अमिता कुमारी 17 अक्टूबर की शाम पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई थी। स्वजन व ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक वह पानी की धारा में लापता हो गई। ग्रामीणों द्वारा उसकी बरामदगी के लिए प्रयास किया गया, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…