लकड़ी नबीगंज: बाइक सवार बदमाशों ने हथियार का भय दिखा 45 हजार लूटे

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के उज्जैना- कपड़ीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर एक व्यक्ति से 45 हजार रुपये लूट लिए। साथ ही लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पीड़ित कपड़ीपुर निवासी कमल साह के पुत्र लक्ष्मण साह ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि लक्ष्मण साह मलमलिया से अपनी मौसेरा भाई छोटेलाल साह से छत की ढलाई के लिए 45 हजार रुपये मांग कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे तभी उज्जैना-कपड़ीपुर मुख्य मार्ग पर दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया तथा हथियार का भय दिखा रुपये लूटने लगे।

इसका विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया तथा रुपये लेकर उत्तर दिशा की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही स्वजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच घटना की सूचना ओपी को दी। सूचना मिलते ही ओपी पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद गुरुवार को घायल लक्ष्मण साह ने ओपी में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। ओपी प्रभारी सूरज कुमार प्रसाद ने बताया कि बदमाशों की पहचान की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026