परवेज अख्तर/सिवान: मैट्रिक की 2022 में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले राजपुर हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं टेस्ट परीक्षा फर्श पर बैठकर देना पड़ रहा है। यह परीक्षा 15 नवंबर से शुरू है। राजपुर हाईस्कूल का कैंपस व भवन को पंचायत चुनाव को लेकर ईवीएम की कमिशनिंग के कार्य के लिए अधिग्रहित है। ऐसी स्थिति में बगल में ही मौजूद मिडिल स्कूल राजपुर में वैकल्पिक तौर पर टेस्ट परीक्षा लेने की व्यवस्था की गयी है। लेकिन, यहां पर बेंच की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के चलते दोनों सीटिंग की परीक्षा फर्श पर ही देना पड़ रहा है। सोमवार को पहली पाली में अंग्रेजी और दूसरी पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जबकि मंगलवार को पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा छात्र-छात्राओं ने दी।
परीक्षा के इंचार्ज और वरीय शिक्षक गणेश कुमार सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में सभी बच्चों का शामिल होना अनिवार्य है। बुधवार को टेस्ट परीक्षा का अंतिम दिन है। अंतिम दिन 17 नवंबर को हिन्दी और संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित होगी। बहरहाल, मौजूदा व्यवस्था में ही दसवीं के इन छात्र-छात्राओं को परीक्षा देना पड़ रहा है। हाईस्कूल राजपुर के परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 432 है। इनमें 222 लड़किया और 210 लड़के शामिल है। प्रखंड हाईस्कूल निखती कला, किसान मजदूर हाईस्कूल टारी, पंजवार व आदमपुर समेत सभी हाईस्कूलों में टेस्ट परीक्षा चल रहा है। टेस्ट परीक्षा लेने में भरत शर्मा, विनय सिंह, विपुल कुमार व त्रिलोकी राम को प्रभारी हेडमास्टर जेपी राम ड्यूटी लगाए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…